मधुबनी के महादेवमठ में नवजात मिलने से सनसनी, जन्म के चार दिन बाद झाड़ी के पास छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

बरामद नवजात शिशु को चाइल्ड हेल्पलाइन मधुबनी को सौंपा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के महादेवमठ में चार दिन का नवजात झाड़ी के पास मिला. ग्रामीणों की सूझबूझ से बचाई गई जान. पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा.

विज्ञापन

Madhubani News: लौकही. जिस नवजात को जन्म के बाद परिवार की देखभाल और अपनों के स्नेह की जरूरत थी, वह जन्म के महज चार दिन बाद झाड़ी के पास मिला. सोमवार की अहले सुबह अंधरामठ थाना क्षेत्र के महादेवमठ वार्ड संख्या 12 स्थित मलिक टोला में नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया.

विज्ञापन

रामदेव के घर के पास झाड़ी में मिला नवजात

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह स्थानीय निवासी रामदेव के घर के समीप झाड़ी के पास नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. झाड़ी के पास नवजात को देखकर ग्रामीणों ने बिना देर किए अंधरामठ थाना पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग मौके पर जुट गए.

पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने नवजात को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर रेस्क्यू किया. पुलिस के अनुसार, नवजात लड़का करीब चार दिन का है और फिलहाल स्वस्थ बताया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने जिला चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उसके सुपुर्द कर दिया.

बच्चे को पालने की इच्छा जताई, कानूनी प्रक्रिया जरूरी

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि एक स्थानीय ग्रामीण ने नवजात को पालने और उसका पालन-पोषण करने की इच्छा जताई है. हालांकि, बच्चे की देखभाल या उसे गोद लेने के लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है. फिलहाल नवजात को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है. पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


ये भी पढ़ें: मधुबनी में जन्म-मृत्यु और दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लेकर सख्ती, हर शनिवार देनी होगी रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन