बलिराजपुर गोलीकांड: आरोपी एएसआई पर हत्या का केस, 25 हजार का इनाम

विज्ञापन

एसएसपी, मधुबनी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एएसआई गोलीकांड में एसएसपी ने सख्त कार्रवाई की है. आरोपी एएसआई पर हत्या का केस दर्ज, 5 विशेष टीमें गठित, 25 हजार का इनाम घोषित. पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा.

विज्ञापन

एएसआई गोलीकांड कार्रवाई: बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजपुर गांव में बीती रात एएसआई द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग की दिल दहला देने वाली घटना पर एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. एसएसपी ने इस घटना को पुलिस विभाग के लिए अत्यंत दुखद बताते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी खुद देर रात सदर अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने घायलों व मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और समुचित इलाज सहित हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. इसके उपरांत वे सीधे घटनास्थल बलिराजपुर पहुंचे और ग्रामीणों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली.

विज्ञापन

एसएसपी की 4 बड़ी घोषणाएं, सेवा से बर्खास्तगी की तैयारी

घटना की नजाकत और प्रशासनिक जवाबदेही को देखते हुए एसएसपी योगेंद्र कुमार ने चार बड़े व सख्त फैसलों की घोषणा की:

  • निलंबन व बर्खास्तगी: आरोपी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा मंगलवार को ही उसे सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
  • हत्या का मुकदमा: बाबूबरही थाने में आरोपी एएसआई के खिलाफ हत्या की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
  • 5 विशेष टीमें व इनाम: फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पांच विशेष टीमों का गठन कर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. आरोपी का सुराग देने वाले को 25 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा.
  • स्पीडी ट्रायल से फांसी की मांग: एसएसपी ने दो टूक कहा कि गिरफ्तारी के बाद केस का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा और न्यायालय से दोषी को फांसी की सजा दिलाने का पुरजोर प्रयास होगा.

सोशल मीडिया पर जारी होगी तस्वीर, शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस कप्तान ने बताया कि फरार आरोपी की तस्वीर व आवश्यक विवरण जल्द ही सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर साझा किए जाएंगे, ताकि आम लोग उसकी पहचान कर सूचना दे सकें. इसके साथ ही एसएसपी ने क्षेत्रवासियों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने अथवा भ्रामक बातें न फैलाने की अपील की है. उन्होंने गांव में पूर्ण शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया है.

ये भी पढ़ें: सिपाही की गोलीबारी पर फूटा जनआक्रोश, पुलिस को खदेड़ा, सड़क जाम, गिरफ्तारी के लिये टीम गठित



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन