गला दबाकर विवाहिता की हत्या, पति फरार

Updated:
विज्ञापन

बीते सोमवार की रात एक 35 वर्षीय महिला आरती देवी की अपने मायके गाढ़ा में गला दबाकर हत्या कर कर देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

लदनियां. बीते सोमवार की रात एक 35 वर्षीय महिला आरती देवी की अपने मायके गाढ़ा में गला दबाकर हत्या कर कर देने का मामला सामने आया है. आरती देवी की मां गाढ़ा निवासी हीरा देवी ने अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए लदनियां थानाध्यक्ष को सूचित किया है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने तत्काल एसआई सचिदानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल को घटनास्थल भेज दिया. घटनास्थल पर पहुंचते ही पुअनि सचिदानंद सिंह त्वरित कारवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है. साथ ही हीरा देवी का फर्द बयान लिया है. फर्द बयान में हीरा देवी ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप उसके पति अंधराठाढ़ी के मरुकिया निवासी कपिल उर्फ कपिलदेव राय पर लगाई है. जो उसके साथ ससुराल गाढ़ा आया था. घटना के बाद कपिलदेव राय फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया है कि हीरा देवी के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं. लेकिन शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन