मानसून से पहले ही डूबने लगा मधुबनी का यह मोहल्ला, हल्की बारिश में सड़कें बनीं तालाब

Updated:
विज्ञापन

मोहल्ले में डूबा मानसून, फोटो- एआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Madhubani Pre-Monsoon: मानसून शुरू होने से पहले ही मधुबनी के नंदनगर में जलजमाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मोहल्लावासियों का कहना है कि निकासी की व्यवस्था नहीं सुधरी तो बरसात में हालात और खराब होंगे.

विज्ञापन

मधुबनी से शैलेंद्र कुमार झा की रिपोर्ट

विज्ञापन

Madhubani Pre-Monsoon: नंदनगर मोहल्ले में बारिश का सिलसिला शुरू होते ही कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है. सड़क पर जलभराव होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले तक यहां ऐसी समस्या नहीं थी, लेकिन तेजी से हुए निर्माण कार्यों के कारण वर्षा जल निकासी के प्राकृतिक रास्ते बंद हो गए हैं. अब थोड़ी सी बारिश में भी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं.

स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी

जलजमाव का सबसे अधिक असर स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है. बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है, जबकि बुजुर्गों के लिए पानी भरी सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है. कई जगह सड़क और गड्ढे का अंतर भी दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है.

कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुआ समाधान

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला. नालों के निर्माण और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हर साल बरसात में यही परेशानी दोहराई जाती है.

मानसून में और बिगड़ सकते हैं हालात

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नाला निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो पूरे मानसून के दौरान नंदनगर मोहल्ला जलमग्न हो सकता है. मोहल्लावासी नरेंद्र कुमार, नवल ठाकुर और हरेराम यादव ने नगर निगम से अविलंब सर्वे कराकर स्थायी समाधान करने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो इस बार भी लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी.

यह भी पढे़ं: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर क्यों लिया यू-टर्न? जानिए नए डिग्री कॉलेजों पर क्या पड़ेगा असर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन