झंझारपुर में अगस्त से शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई, जुलाई में लें एडमिशन

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक करते अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Madhubani News: झंझारपुर में केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई अगस्त 2026 से शुरू होगी. जुलाई में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि अस्थायी रूप से केजरीवाल हाई स्कूल परिसर से नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन होगा. प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं.

विज्ञापन

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत इसी शैक्षणिक सत्र से होने जा रही है. प्रशासन ने जुलाई में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर अगस्त से नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है. फिलहाल विद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से केजरीवाल हाई स्कूल परिसर से होगा.

जुलाई में पूरा होगा नामांकन, अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं

झंझारपुर में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने को लेकर प्रशासन ने कार्ययोजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. लक्ष्य रखा गया है कि जुलाई माह में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर अगस्त से नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई शुरू कर दी जाए. इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को केंद्रीय विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा.

केजरीवाल हाई स्कूल में होगी अस्थायी व्यवस्था

शनिवार को केजरीवाल हाई स्कूल में नवगठित प्रबंध समिति, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने केंद्रीय विद्यालय संचालन के लिए तैयार कार्ययोजना को मंजूरी देते हुए आवश्यक कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है. फिलहाल विद्यालय के संचालन के लिए केजरीवाल हाई स्कूल के पांच कमरे और एक बड़े हॉल का उपयोग किया जाएगा.

भवन मरम्मत से लेकर पेयजल तक की होगी व्यवस्था

बैठक में विद्यालय भवन की मरम्मत, पेयजल, शौचालय, बिजली, मुख्य द्वार पर नेम प्लेट, मैदान की घेराबंदी और समतलीकरण जैसे कार्य विद्यालय विकास मद से कराने का निर्णय लिया गया. इन कार्यों की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन और प्रबंध समिति को सौंपी गई है, ताकि समय पर सभी तैयारियां पूरी हो सकें.

स्थायी परिसर के लिए भूमि पहले ही चिन्हित

प्रधानाध्यापक विनय कुमार झा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के सुचारु संचालन के लिए फिलहाल 11 कमरों की आवश्यकता है, जिसकी व्यवस्था उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप की जा रही है. प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजू मंडल ने बताया कि मंत्री नीतीश मिश्रा के विशेष प्रयास से झंझारपुर और मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया तेज हुई है. झंझारपुर के स्थायी परिसर के लिए अदलपुर और मधुबनी के लिए राजनगर में भूमि चिन्हित कर ली गई है.

विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण केंद्रीय शिक्षा का लाभ

स्थायी भवन बनने तक झंझारपुर में केजरीवाल हाई स्कूल और मधुबनी में वाटसन हाई स्कूल से केंद्रीय विद्यालय का संचालन किया जाएगा. प्रशासन का मानना है कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और केंद्रीय विद्यालय संगठन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार के इन इलाकों में 2027 तक नहीं खरीद पाएंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन