गणेश पूजा समारोह की तैयारी तेज, 15 सितंबर को मंत्री करेंगे उद्घाटन, विधायक समेत ये अतिथि होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

गणेश पूजा समिति की बैठक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लदनियां के महथा पुरनी पोखर में 15 सितंबर को गणेश पूजा समारोह का भव्य आयोजन होगा। बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद साह करेंगे उद्घाटन।

विज्ञापन

Madhubani: लदनियां महथा पुरनी पोखर परिसर में आयोजित होने वाले गणेश पूजा समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को गणेश पूजा समिति की बैठक हुई. पुरनी पोखर स्थित पुस्तकालय भवन परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष परिमल चौधरी ने की.

विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 15 सितंबर को दिन के 11 बजे गणेश पूजा समारोह का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. समारोह के मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, बिहार सरकार डॉ रामचंद्र प्रसाद साह होंगे. वहीं लौकहा विधायक सतीश कुमार साह और पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे.

श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा जोर

बैठक में गणेश पूजा समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा स्थल की व्यवस्था, कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन के दौरान आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने को लेकर समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे.

समिति की ओर से समारोह में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर सदस्यों ने चर्चा की.

क्षेत्र में गणेश पूजा को लेकर उत्साह

पूजा समिति के अध्यक्ष परिमल चौधरी ने कहा कि गणेश पूजा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है. समिति की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में शंकर प्रसाद साह, उप प्रमुख ध्रुव नारायण महतो, हीरा लाल चौधरी, तुलसी प्रसाद गुप्ता, दीप नारायण साह, संतोष कुमार गुप्ता, रवींद्र कुमार साह, गोपाल प्रसाद साह, सुरेश कुमार साह, बैद्यनाथ चौधरी और रामप्रीत साह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

PM Modi 25 Years Service: मधुबनी में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन