दिल्ली यात्रियों को राहत, लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर शुरू

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लौकहा बाजार से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू हो गया है. पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इसे 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है. इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Madhubani News: मिथिलांचल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. लौकहा बाजार से झंझारपुर होते हुए आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04013/04014 का परिचालन सोमवार से पुनः शुरू हो गया है. पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Jhanjharpur News: जानिए ट्रेन की समय-सारिणी

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04013 लौकहा बाजार से निर्धारित समय पर प्रस्थान कर झंझारपुर, मधुबनी समेत विभिन्न स्टेशनों से होते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार से चलकर इसी मार्ग से लौकहा बाजार आएगी. ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

लौकहा बाजार, झंझारपुर और मधुबनी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यवसाय और अन्य कार्यों के लिए दिल्ली-एनसीआर की यात्रा करते हैं. नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी.

नियमित ट्रेन चलाने की उठी मांग

कैथिनियां गांव निवासी कौशल कुमार ने कहा कि यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इस ट्रेन का नियमित परिचालन जरूरी है. उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों को भी इस संबंध में कई बार अवगत कराया जा चुका है. लोगों ने झंझारपुर से दिल्ली के लिए स्थायी नियमित ट्रेन चलाने की मांग दोहराई है.

यह भी पढ़ें:नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, बाबूबरही पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन