स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार के लिए मधुबनी जिले में शुरू हुआ कायाकल्प आंतरिक मूल्यांकन

Author Anil kunar jha|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

माडल सदर अस्पताल

मधुबनी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कायाकल्प कार्यक्रम के तहत आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी श्रेणी के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता और चिकित्सीय सुविधाओं की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Madhubani health department: मधुबनी जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार और नियमित निगरानी को लेकर कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इस संबंध में सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं. स्वास्थ्य संस्थानों के आंतरिक मूल्यांकन के बाद निर्धारित प्रावधान के तहत पियर असेसमेंट और एक्सटर्नल असेसमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Health institution Quality check: सभी श्रेणी के स्वास्थ्य संस्थानों में अनिवार्य मूल्यांकन

निर्देश के अनुसार जिले में संचालित सभी श्रेणियों के स्वास्थ्य संस्थानों का इंटरनल असेसमेंट अनिवार्य रूप से किया जाना है. इसमें जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शामिल हैं. इन सभी संस्थानों में स्वच्छता और चिकित्सीय सुविधाओं की जांच की जाएगी.

त्रैमासिक मूल्यांकन से गुणवत्ता की होगी नियमित निगरानी

कायाकल्प कार्यक्रम के तहत इंटरनल असेसमेंट की प्रक्रिया प्रत्येक तिमाही में किए जाने का प्रावधान है. इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सेवा गुणवत्ता तथा अन्य निर्धारित मानकों की नियमित समीक्षा करना है. आंतरिक मूल्यांकन के माध्यम से कमियों की पहचान कर त्वरित सुधार सुनिश्चित किया जाता है.

प्रथम और द्वितीय तिमाही की रिपोर्ट लंबित

वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम तिमाही समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी तक सभी जिलों से प्रथम तिमाही का इंटरनल असेसमेंट रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है. वहीं, द्वितीय तिमाही भी समाप्ति की ओर है. इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों तिमाहियों का मूल्यांकन पूरा कर रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश दिया गया है.

चेकलिस्ट में स्कोर भरकर 21 सितंबर तक भेजना है रिपोर्ट

जिले के सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों का प्रथम एवं द्वितीय तिमाही का इंटरनल असेसमेंट स्कोर निर्धारित चेकलिस्ट में भरना होगा. इसके बाद तैयार रिपोर्ट को निर्धारित ई-मेल के माध्यम से राज्य स्तर पर भेजना है. डीपीएम पंकज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता सुधार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि आगामी पियर और एक्सटर्नल असेसमेंट समय पर पूरे हो सकें

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर निबंधन कार्यालय में हंगामा, पेपरलेस व्यवस्था और हड़ताल के बीच अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन