Madhubani: बेनीपट्टी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क निर्माण का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन

बेनीपट्टी के कटैया गांव में अतिक्रमण हटाते जेसीबी | Prabhat Khabar Network

बेनीपट्टी के कटैया गांव में सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद लंबे समय से रुके सड़क निर्माण कार्य के पूरा होने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Madhubani News: बेनीपट्टी अंचल के कटैया गांव में शनिवार को सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की. अंचल प्रशासन और बेनीपट्टी थाना पुलिस की मौजूदगी में नोटिस तामिला कराये गये तीन लोगों के अतिक्रमित भूभाग को हटाया गया. कार्रवाई के बाद लंबे समय से अटके सड़क निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क निर्माण में बाधा बन रहा था अतिक्रमण

कटैया गांव में सड़क निर्माण का काम अतिक्रमण के कारण लंबे समय से प्रभावित था. अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमण वाद के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गयी थी. संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था.

शनिवार को सीओ अभिषेक आनंद की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अतिक्रमित हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू की.

फोटो :- बेनीपट्टी के कटैया गांव में अतिक्रमण हटाते जेसीबी | Prabhat Khabar Network
बेनीपट्टी के कटैया गांव में अतिक्रमण हटाते जेसीबी | Prabhat Khabar Network

जेसीबी से दीवार और छज्जा हटाया गया

कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे स्थित दो घरों की सीमा से लगी दीवार को जेसीबी की मदद से तोड़कर हटाया गया. वहीं तीसरे मकान के गृहस्वामी के गांव में मौजूद नहीं होने के कारण उसके मकान के छज्जे और छत के ऊपर लगी रेलिंग को तोड़कर आंशिक कार्रवाई की गयी.

कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों ने इसका विरोध किया और प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिनों की मोहलत मांगी.

सात दिन की मोहलत देने से प्रशासन का इनकार

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है और पर्याप्त समय भी दिया गया था. इसलिए अब अतिरिक्त मोहलत देने का कोई आधार नहीं है.

अतिक्रमण के तीनों आरोपियों ने सात दिनों की मोहलत नहीं मिलने पर कोर्ट की शरण लेने की बात कही है.

फोटो :- बेनीपट्टी के कटैया गांव में अतिक्रमण हटाते जेसीबी | Prabhat Khabar Network
बेनीपट्टी के कटैया गांव में अतिक्रमण हटाते जेसीबी | Prabhat Khabar Network

सड़क निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद

प्रशासन की कार्रवाई के बाद सड़क निर्माण में आ रही बाधा दूर होने की उम्मीद है. स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की जा रही थी.

मौके पर बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अनुप कुमार के अलावा बेनीपट्टी थाना की पुलिस टीम और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा.

यह भी पढ़ें

मोरवा के कौवा चौक पर 15 साल से जर्जर रैन बसेरा, सड़क पर गिर सकती है दीवार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन