सदर अस्पताल में सर्दी खांसी बुखार व चर्म रोग के बढ़ रहे मरीज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 9:21 PM
मौसम में अचानक हो रहे बदलाव लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पर रहा है. एक पखवाड़े में अस्पताल के ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार और चर्म रोग के 30 प्रतिशत से अधिक मरीज बढ़ गया है.
अस्पताल में चर्म रोगों के पीड़ितों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. ओपीडी रजिस्ट्रेशन कांउटर से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में प्रतिदिन चर्म रोग के 30-35 मरीज आते हैं. लेकिन सदर अस्पताल में चर्म रोग के चिकित्सक नहीं रहने के कारण मरीज वापस चलें जाते हैं. चर्म रोगियों में फोंड़ा-फुंसी, खुजली, दिनाय एवं मच्छरों के काटने से दाना निकलने जैसी समस्याएं अधिक पाई जा रही है. चिकित्सक ने कहा कि इस मौसम में फंगल संक्रमण का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है. मच्छरों के काटने से छोटे बच्चों में फुंसी व घाव जैसी समस्याएं बढ़ गयी है.
बचाव के लिए ऐसा करें
बारिश में भींगने से बचेंताजा गर्म खाना खाएं
सर्दी खांसी हो तो मास्क पहने
बाजार का खाना ना खाएं
बच्चों के कमरे के एसी का तापमान संतुलित रखें
मच्छरों से बचाव के लिए मास्क्युटो रिप्लेट का प्रयोग करें
रात में हल्दी दूध पीएं
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










