मधुबनी: झंझारपुर में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करते एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा और पुलिस टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में घरेलू विवाद के दौरान 22 वर्षीय रिंकी देवी की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप उसके पति पर है, जो घटना के बाद से फरार है. पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा वार्ड संख्या 11 मुशहरी में सोमवार को घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान 22 वर्षीय रिंकी देवी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार हत्या का आरोप उसके पति नीरज सदाय पर है, जो घटना के बाद से फरार है.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना पुलिस और एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही घटना के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं, जिनकी जांच के बाद हत्या की परिस्थितियों को स्पष्ट करने में मदद मिलेगी.

गांव में फैली सनसनी

घटना के बाद पूरे मुशहरी गांव में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों के अनुसार रिंकी देवी और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि महिला की हत्या हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित रखा और साक्ष्य संकलित किए.

आरोपी पति की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी नीरज सदाय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे केवल घरेलू विवाद था या कोई अन्य कारण भी शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन