भूजल स्तर गिरने से साधारण चापाकल नहीं दे रहा पानी

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों में प्रखंड में चार फुट तक भूजल स्तर नीचे चला गया है.

विज्ञापन

मधुबनी . जिले में भूजल स्तर में लगातार गिरावट जारी है. पिछले 15 दिनों में प्रखंड में चार फुट तक भूजल स्तर नीचे चला गया है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को हुई मापी में जिले में भूजल स्तर चार फुट तक नीचे चला गया है. सबसे अधिक परेशानी शहरी क्षेत्रों में है. शहर के कई जगहों पर भूजल स्तर 32 पर चले जाने के कारण साधारण चापाकल पानी देना बंद कर दिया है. किस प्रखंड में कितना भूजल स्तर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी डिविजन के मधवापुर प्रखंड में भूजल स्तर 19 फुट, हारलखी में 19 फुट 3 इंच, बासोपट्टी में 18 फुट, जयनगर में 17 फुट, बेनीपट्टी में 18 फुट 4 इंच, खजौली में 16 फुट, कलुआही में 18 फुट, रहिका में 22 फुट, पंडौल में 21 फुट 4 इंच व राजनगर प्रखंड में भूजल स्तर 20 फुट पर चला गया है. विभाग के कार्यपालक अभियंता विपुल कुमार आनंद ने कहा कि जिस प्रखंड में पेयजल की समस्या अधिक वहां बंद पड़े नल जल को चालू करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन