स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा संपन्न
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jun 2024 11:10 PM
राम कृष्ण महाविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा सोमवार को संपन्न हुई.
मधुबनी . राम कृष्ण महाविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा सोमवार को संपन्न हुई. कला के सभी मेजर विषयों की परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया. परीक्षा से पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल ने परीक्षा के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन और ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने परीक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह परीक्षा छात्रों की ज्ञान की गहराई और समझ को परखने का एक महत्वपूर्ण साधन है. डॉ. रेयाज अंसारी ने भी छात्रों को परीक्षा के दौरान नियमों का पालन करने और तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी. परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और सभी कक्षाओं में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे. छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा में उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया. महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी. इस दौरान महाविद्यालय में कार्यरत डॉ. गोपाल कुमार, डॉ. आलम, डॉ. मनोज कुमार चौधरी, उत्पल कुमार मिश्र, अभिषेक कुमार झा, सुजीत कुमार राम सहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










