Jhanjharpur News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे, झंझारपुर में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण

पर्चा उपलब्ध करने के बाद एसडीएम टोनी कुमारी व अन्य
बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यभर की 476 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. झंझारपुर में आयोजित कार्यक्रम में इसका लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.
Jhanjharpur News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को झंझारपुर नगर परिषद स्थित सम्राट अशोक भवन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यभर की 476 विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियां और आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की.
एनडीए कार्यकर्ताओं ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन
कार्यक्रम में एनडीए के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना. लाइव प्रसारण के दौरान जीविका दीदियों के साथ जदयू, भाजपा एवं अन्य एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
12 लाभार्थियों को मिला बासगीत पर्चा
कार्यक्रम के दौरान 12 लाभार्थियों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया. एनडीए नेताओं ने कहा कि सरकार के 100 दिनों में किए गए कार्य जनहित और विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं.
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचलाधिकारी (सीओ) प्रशांत कुमार झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीपीआरओ प्रवीण प्रभाकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. वहीं राजनीतिक प्रतिनिधियों में जदयू जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी उर्फ फूले भंडारी, प्रखंड अध्यक्ष ठक्को राय सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










