शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवक धराये

Author Sanjay raut|Edited by Gajendra kumar
Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में चारो आरोपी | Prabhat Khabar Network

बिहार के हरलाखी में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन

शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवक गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

फोटो-: पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी

प्रतिनिधि, हरलाखीपुलिस ने गश्ती के क्रम में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चारों युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरलाखी के एसआइ दीपू कुमार सशस्त्र बल के साथ रात्रि गश्ती पर थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उमगांव अंबेडकर चौक पर सड़क किनारे चार व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा है. इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर चारों युवक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर चारों की शराब पीने की पुष्टि हो गयी. पूछताछ के क्रम में अपना नाम-पता गलत बताने लगे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने चारों ने अपना नाम मधवापुर थाना क्षेत्र के विरिट गांव निवासी मोहम्मद कैसर, मो. मोजसिम मो. इमामुद्दीन और मो. जिलानी के रूप में बताया. मामे में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि सभी आरोपियों को चिकित्सीय जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन