तलवार, खोखा एवं दो बाइक के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Updated at : 16 Apr 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
तलवार, खोखा एवं दो बाइक के साथ पांच युवक गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कछुआ गांव के वार्ड 4 में एक घर में पांच लड़कों का जमावड़ा लगा हुआ है. सूचना पर पुलिस कछुआ गांव के करण मिश्रा के घर पर पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही युवक भागने लगा.

विज्ञापन

लखनौर . पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कछुआ गांव के वार्ड 4 में एक घर में पांच लड़कों का जमावड़ा लगा हुआ है. सूचना पर पुलिस कछुआ गांव के करण मिश्रा के घर पर पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही युवक भागने लगा. जिसे पुलिस बल एवं चौकीदार ने खदेड़कर सभी युवक को पकड़ लिया. पूछताछ में युवक अपना नाम करण कुमार मिश्रा घर कछुआ दूसरा यस राज घर कटमांखोड़, तीसरा राकेश कुमार झा घर कछुआ, चौथा माघव मिश्रा मघेपुर थाना के टरडीहा एवं पांचवां युवक विपिन कुमार चौधरी घर मैंबी बताया. पुलिस सभी युवक को गिरफ्त में लेकर घर की तलाशी ली. तलाशी में एक तलवार, एक पिस्टल का खोखा एवं दो बाइक जब्त किया. पुलिस गिरफ्तार युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक कारवाई के लिए न्यायालय भेज दिया. थानाघ्यक्षा रेणू कुमारी ने कहा कि सूचना मिली थी कछुआ गांव के वार्ड 4 में करण कुमार मिश्रा के घर पर फायरिंग किया गया है. जिससे गांव के लोग दहशत में हैं. सूचना पर पुलिस पहुंच कर पांच युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक कारवाई के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन