750 बोतल नेपाली शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 30 Jun 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
750 बोतल नेपाली शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी श्रीगंज तीन मुहानी के निकट से एक चार पहिया वाहन में 750 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

राजनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी श्रीगंज तीन मुहानी के निकट से एक चार पहिया वाहन में 750 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वहीं दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि श्रीगंज तिनमुहानी के समीप शराब तस्कर राहुल कुमार यादव दूसरा शंकर यादव एक महिला के साथ चार पहिया वाहन से शराब भरा बोरी उतार रहा है. सूचना मिलते ही पु.अ. नि. अनिल कुमार, परी पु.अ.नि. श्रेया सालनी एवं पुलिस बल को पहुंचने का भनक लगते ही शराब तस्कर फरार हो गया. महिला पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के सहयोग से महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान रामपट्टी श्रीगंज निवासी पुरनी देवी के रूप में हुई है. भागे तस्कर की पहचान राहुल यादव एवं शंकर यादव के रूप में हुई है. पुलिस वाहन की तलाशी ली. जिसमें पांच बोरी में 25 कार्टन में प्रति कार्टन 30 बोतल कुल 750 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया. गिरफ्तार शराब तस्कर एवं फरार तस्कर के खिलाफ पु.अ.नि.अनिल कुमार के लिखित आवेदन पर थाने प्राथमिकी दर्ज हुई है. गिरफ्तार महिला शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन