कार दुर्घटना में चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नरार ट्रेंनिंग चौक पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

विज्ञापन

कलुआही . जयनगर से दरभंगा जाने वाली एनएच 105 पर बुधवार की रात कलुआही थाना क्षेत्र के नरार ट्रेंनिंग चौक पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के केरबार निवासी पप्पू कुमार 32 वर्ष के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया. कलुआही के थानाध्यक्ष राहुल देव ने बताया कि बुधवार की देर रात पप्पू कुमार जयनगर अपने रिश्तेदार के यहां से आ रहा था. नरार ट्रेनिंग चौक के निकट चालक ने अपना संतुलन खो दिया. इससे गाड़ी सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने कार से जख्मी को निकालकर इलाज के लिए पीएचसी कलुआही लायी, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन