ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

कलुआही थाना क्षेत्र के कालिकापुर से- बरदेपुर जाने वाली सड़क पर ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई है.

विज्ञापन

कलुआही . कलुआही थाना क्षेत्र के कालिकापुर से- बरदेपुर जाने वाली सड़क पर ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान कालिकापुर गांव के वार्ड नं – 06 के निवासी श्री बोध झा ( 35 ) के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि अन्य दिन की तरह श्रीबोध अपने दैनिक कार्य के लिए घर से निकले थे. कालिकापुर – बरदेपुर सड़क में बरदेपुर गांव से पूरब पुलिया के समीप अचानक ई रिक्शा के सामने काफी तेज गति से आ रही एक अज्ञात गाड़ी धक्का दे दिया. जिससे अनियंत्रित होकर ई रिक्शा खेत में पलट गया और ई रिक्शा चालक श्रीबोध झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी मिलते ही परिजन इलाज के लिए पीएचसी कलुआही लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया. कलुआही से मधुबनी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई. परिजन शव को लेकर गांव लौट गए. इसके बाद कलुआही पुलिस को सूचना दी गई. थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन