Madhubani News. तालाब में डूबने से बालक की मौत

नगर परिषद क्षेत्र के अदलपुर गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर स्थित तालाब में डूबने से एक 9 वर्षीय बालक मो. अरबाज की मौत हो गई
Madhubani News. झंझारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के अदलपुर गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर स्थित तालाब में डूबने से एक 9 वर्षीय बालक मो. अरबाज की मौत हो गई. शुक्रवार 12:00 बजे दिन के आसपास अपने भाई के साथ वह तालाब में स्नान करने के लिए पहुंचा था. भूलवश वह गहरे पानी में चला गया. अन्य बच्चे शोर मचाने के बजाय अपने अपने घर चले गए. कुछ समय बाद उसका बड़ा भाई अपने घर वापस आया और अपनी मां को जानकारी दी. घटना के लगभग दो घंटे बाद 2 बजे दिन से परिजनों और आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की. लेकिन कोई पता नहीं चला. दिन भर लोग तालाब में बच्चे की खोज करते रहे. रात लगभग 9 बजे के आसपास बच्चे का शव बरामद किया गया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे. लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










