ईंट भट्ठा के समीप युवक का मिला शव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखनौर थाना क्षेत्र के सहनी टोल ईंट भट्ठा के समीप अहले सुबह एक 17 वर्षीय युवक का शव मिला है. शव देखते ही सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

झंझारपुर/लखनौर. लखनौर थाना क्षेत्र के सहनी टोल ईंट भट्ठा के समीप अहले सुबह एक 17 वर्षीय युवक का शव मिला है. शव देखते ही सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. शव की पहचान नरुआर गांव के अख्तर अंसारी का 17 वर्षीय पुत्र शमी आलम के रुप में की गयी है. परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करने से मना किया. बाद में पुलिस पंचनामा व परिजन से आवेदन लेकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया. घटना के बाबत जानकारी है कि ईंट भट्ठा के झाड़ी के समीप एक युवक की लाश देखी गई. घास काट रहे लोगों ने शव को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना लखनौर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात करना शुरू की. घटनास्थल पर एसडीपीओ पवन कुमार भी पहुंचे. थानाध्यक्ष रेणु कुमारी ने कहा कि शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर फेंके जाने की आशंका है. शव को अपने साथ लेकर चले गए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन