Crime News. बाइक सवार को अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर दो लाख रुपये लूटा

Updated:
विज्ञापन

छतौनी महिनाथपुर के बीच बाइक सवार व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिये.

विज्ञापन

Crime News. बासोपट्टी. थाना क्षेत्र के छतौनी महिनाथपुर के बीच बाइक सवार व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिये. इस संबंध में हरलाखी थाना क्षेत्र के कसेरा गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने लिखित आवेदन देकर थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में बताया है कि विगत 10 अक्तूबर को करीब सात बजे सुबह में घर से निकलकर महिनाथपुर गये थे. करीब साढ़े आठ बजे दवा का बकाया रुपया महिनाथपुर से करीब दो लाख पांच हजार रुपये नकद वसूल कर स्टाफ रामबाबू राम के साथ बाइक से घर आ रहे थे तभी बनरवा गाछी के निकट दो बाइक पर सवार चार अज्ञात व्यक्ति ने पिस्टल दिखाकर बाइक का चाभी सहित नकद नेपाली एवं इंडियन दो लाख पांच हजार रुपये, एक मोबाइल छिन लिया. घटना का अंजाम देने के बाद दोनो व्यक्ति बाइक से जोंकी की तरफ फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दिया. घटना को लेकर पुलिस में जांच में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन