ePaper

Madhubani News. भारत-नेपाल की बैठक में कई मुद्दों पर विचार के बाद बनी सहमति

Updated at : 14 Dec 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News. भारत-नेपाल की बैठक में कई मुद्दों पर विचार के बाद बनी सहमति

भारत-नेपाल जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक मिथिला चित्रकला संस्थान,सौराठ,मधुबनी की सभा कक्ष में में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई.

विज्ञापन

Madhubani News. मधुबनी. भारत-नेपाल जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक मिथिला चित्रकला संस्थान,सौराठ,मधुबनी की सभा कक्ष में में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई. जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं सीडीओ धनुषा रामु राज कादरिया की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. जिसमे दोनों पक्षों के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में दोनों पक्षों के अधिकारियों द्वारा बारी-बारी से विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से द्विपक्षीय चर्चा की गई. इस दौरान बिहार के रास्ते भारत में नेपाल से फेंक करेंसी के आवागमन पर रोक लगाने पर भी विशेष रुप से चर्चा की गई. बैठक में दोनों देश के बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष रूप से बल दिया. दोनों पक्षों के सदस्यों ने बारी-बारी से मानव तस्करी, शराब के भारतीय सीमा में प्रवेश पर नियंत्रण, बिहार में शराब बंदी को प्रभावी रूप से लागू करने में नेपाल के सीमावर्ती जिलों का महत्वपूर्ण सहयोग, बॉर्डर पर अतिक्रमण, जाली नोटों पर अंकुश, अपराधियों की धरपकड़ असामाजिक तत्वों द्वारा खुली सीमा का दुरुपयोग, प्रतिबंधित दवाओं का दुरुपयोग, सूचनाओं का आदान-प्रदान सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई. संबंधित अधिकारियों ने अपनी-अपनी बात रखी. डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने सर्वप्रथम नेपाली प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात विस्तार से रखी. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी तरह से सजग होकर कार्य करना होगा. भारत और नेपाल के संबंध सदियों से अत्यंत प्रगाढ़ रहे हैं. दोनों देशों के बीच बेटी-रोटी का संबंध है. दोनों ही देशों के नागरिकों के बीच आपसी प्रेम एवं सौहार्द बनी रहे इसको लेकर भी हम निरंतर प्रयासरत हैं. हमेशा से ही दोनों पक्ष विभिन्न मुद्दों पर आपसी बातचीत से सभी बातों का हल निकालते आये हैं. बॉर्डर क्षेत्र अतिक्रमण को लेकर दोनों ही देश का संयुक्त अभियान चलाने की बात कही. डीएम ने नेपाली पक्ष के साथ हुई चर्चा के आलोक में कस्टम ऑफिसर को भी अगली बैठक से भाग लेने की बात कही. बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण और फलदाई बताया. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कर रहे सीडीओ धनुषा ने भी कहा कि दोनों ही देश के बीच मे सदियों से बेटी-रोटी का संबंध है. यह बैठक न केवल हमारे दोनों देशों के बीच सद्भाव और मित्रता का प्रतीक है, बल्कि सीमा क्षेत्र में शांति, सहयोग और समन्वय को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करता है. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने दोनों देश एक दूसरे के अपराधियों की सूची आदान-प्रदान करने सहित कई विषयों पर अपनी बात रखी. उन्होंने अपराधियों की धर-पकड़,सूचनाओं का आदान-प्रदान, नेपाल में शराब की बिक्री पर नजर रखने, अवैध शराब एवं शराबियों पर कड़ी नजर , नेपाली नंबर के वाहनों के भारतीय सीमा में प्रवेश, नेपाली सिम का दुरुपयोग आदि विषयों पर अपनी बातें रखी. इसके पूर्व दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ बैठक की शुरुआत हुई. उक्त बैठक में भारतीय दल का नेतृत्व जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने किया. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, कॉन्सुल सीजीआई, बीरगंज, मनीष दास, अपर समाहर्ता शैलेश कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर, बीरेंद्र कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी कुमारी मनीषा, अनुमंडल पदाधिकारी, फुलपरास, अभिषेक कुमार,एसडीसी मयंक सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर, विप्लव कुमार,,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास, सुधीर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी, नीतीश कांत भारती, एसएसबी 48वीं वाहिनी के कमांडेंट, जीएस भंडारी, एसएसबी 18वीं वाहिनी के कमांडेंट,दामोदर प्रसाद मीणा, उत्पाद अधीक्षक, विजय कांत ठाकुर, सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे. वहीं, नेपाल के दल का नेतृत्व सीडीओ धनुषा, रामु राज कादरिया ने किया. उनके साथ सीडीओ, महोतरी लाल बाबू कबारी,सीडीओ सप्तरी, भोला दहल, सीडीओ सिरहा, बासुदेव दहल, असिस्टेंट सीडीओ,महोत्तरी,उपेंद्र नुपाने, असिस्टेंट सीडीओ धनुषा विजय राज सुबेदि,,सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, महोत्तरी नकुल पोखरेल, सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, सप्तरी,धकेन्द्र ख़ातिवाद, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सिरहा एवं धनुषा,आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल, नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम नेपाल के ऑफिसर सहित नेपाल प्रशासन के अन्य अधिकारी भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन