खुटौना में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को बड़ी सौगात

Updated:
विज्ञापन
विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ कालेज  में पढ़ाई शुरू

खुंटौना प्रखंड के मालिन गांव में नव निर्मित भवन में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन किया. यह ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देगा.

विज्ञापन

Madhubani News: खुटौना प्रखंड के मालिन गांव स्थित प्लस-टू उच्च विद्यालय परिसर के नव निर्मित भवन में बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाविद्यालय का उद्घाटन किया.

ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

उद्घाटन समारोह में सांसद रामप्रीत मंडल, जिलाधिकारी आनंद शर्मा, उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, एसडीएम अनीस कुमार, डीओ अक्षय कुमार पांडेय, डीपीओ कुमार सत्यम, बीडीओ प्रवीण कुमार, बीईओ रौशन कुमार, सीओ मनोज कुमार, एमडीएम प्रभारी पवन मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि बिहार में नवस्थापित 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक साथ पठन-पाठन का शुभारंभ किया गया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज खुलने से अब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध होगी.

अतिथियों का मिथिला परंपरा के अनुसार सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य चंद्रभूषण साह ने सांसद रामप्रीत मंडल, जिलाधिकारी आनंद शर्मा तथा अन्य अतिथियों को पाग, चादर और पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया.

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रेणु देवी, डॉ. पीताम्बर साह, देवदत्त साह, विजय शंकर प्रसाद, बालकृष्ण सिंह, हरी मंडल, रामदुलार भारती, अशोक कापर, महेंद्र कामत, बिनोद कुमार मंडल, विद्या लाल देव और सतीश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Ramesh Kumar Sah

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar Sah

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन