चनौरागंज एनएच के नीचे पलटी कार, दो जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पटना से फुलपरास जा रही एक कार थाना क्षेत्र के चनौरागंज के समीप एनएच 27 के नीचे पलट गई. कार में चालक के अलावे एक व्यक्ति सवार था.
विज्ञापन
झंझारपुर. पटना से फुलपरास जा रही एक कार थाना क्षेत्र के चनौरागंज के समीप एनएच 27 के नीचे पलट गई. कार में चालक के अलावे एक व्यक्ति सवार था. चालक सहित दोनों व्यक्ति को चोट आई है. स्थानीय निजी अस्पताल में ज़ख्मियों का इलाज किया गया. सूचना पर झंझारपुर थाना के एसआई नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंची. ज़ख्मियों को इलाज के लिए भेजा. साथ ही क्षतिग्रस्त कार को चौकीदार के अभिरक्षा में रख दिया. उन्होंने कहा कि कार में दो व्यक्ति सवार थे. जो किसी जमीन की रजिस्ट्री कराने फुलपरास जा रहे थे. कार अनियंत्रित होकर कर पलट गई. कार मालिक ही कार चला रहा था. दोनों जख्मी इलाज के बाद अपने गंतव्य की ओर गए. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन