मधुबनी में बिजली शिविरों से उपभोक्ताओं को राहत, 600 में से 550 शिकायतों का हुआ समाधान

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में 600 में से 550 आवेदनों का निपटारा किया गया। किसानों के लिए 400 किमी तार और 300 पोल भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार सरकार की पहल पर प्रखंड स्तर पर आयोजित जनसुविधा शिविरों में बिजली विभाग उपभोक्ताओं की शिकायतों का तेजी से निपटारा कर रहा है. विभाग के अनुसार जिले भर में आयोजित शिविरों में अब तक 600 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 550 मामलों का समाधान किया जा चुका है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

कृषि कार्य से जुड़े सबसे अधिक आवेदन

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में 250 से अधिक आवेदन किसानों को पटवन (सिंचाई) के लिए बिजली सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़े थे.

उन्होंने बताया कि इनमें से 200 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष मामलों के लिए मुख्यालय से आवश्यक स्वीकृति मांगी गई है. अनुमति मिलने के बाद लंबित मामलों का भी जल्द निपटारा किया जाएगा.

किसानों तक बिजली पहुंचाने के लिए बिछाए गए 400 किमी तार

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के 17 प्रखंडों में करीब 400 किलोमीटर बिजली तार बिछाए गए हैं.

इसके साथ ही 300 नए बिजली पोल भी लगाए गए हैं, ताकि खेतों तक बिजली पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत हो सके.

कुछ क्षेत्रों में मुख्यालय से मांगी गई स्वीकृति

उन्होंने बताया कि कुछ प्रखंडों में अतिरिक्त पोल और बिजली तार की आवश्यकता है. इसके लिए विभाग ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है. स्वीकृति मिलने के बाद वहां भी पोल और लाइन विस्तार का कार्य कराया जाएगा.

इसके अलावा चार प्रखंडों में बिजली आपूर्ति मजबूत करने के लिए पोल, ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन लगाने के संबंध में संबंधित सहायक अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

एक सप्ताह के भीतर हो रहा आवेदनों का निपटारा

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शिविरों में मिलने वाले आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं. विभाग का प्रयास है कि अधिकांश शिकायतों का समाधान एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाए, ताकि उपभोक्ताओं और किसानों को समय पर राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन