मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी ग्रुप का ब्लड उपलब्ध

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 10:04 PM

विज्ञापन

जिले के मरीजों को अब होल ब्लड के अलावे प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, सेल, पैक्टरेडब्लड सेल एवं क्रायो की सुविधा मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही मिल जायेगी.

विज्ञापन

मधुबनी . जिले के मरीजों को अब होल ब्लड के अलावे प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, सेल, पैक्टरेडब्लड सेल एवं क्रायो की सुविधा मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही मिल जायेगी. इसके लिए मरीजों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज सहित अन्य उच्च संस्थानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निदेशक तौसिफ अहमद ने कहा है कि कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में सभी ग्रूप का ब्लड उपलब्ध रहता है. निदेशक ने कहा कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन इकाई में होल ब्लड के अलावे प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, सेल, पैक्टरेडब्लड सेल एवं क्रायो की सुविधा उपलब्ध है. मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सभी ग्रूप के ब्लड के साथ ही डेंगू बीमारी के कारण मरीजों के प्लेटलेट्स अचानक काम हो जाने का भी सफलतापूर्वक इलाज किया जाता है. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्लेटलेट्स भी उपलब्ध है. ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. काशिफ सिद्दीकी ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में ब्लड के बदले में ब्लड देने की सुविधा भी उपलब्ध है. अस्पताल प्रशासन द्वारा समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन