ePaper

150 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 25 Aug 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
150 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कसियौना के समीप से 150 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

राजनगर. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कसियौना के समीप से 150 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि खजौली की ओर से एक शराब तस्कर बाइक से शराब लेकर कसियौना की तरफ आ रहा है. मौके पर तैनात पुलिस तलाशी ली तो 150 बोतल शराब बरामद हुआ. जिसे पुलिस ने जब्त कर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान अजित कुमार मंडल के रूप में हुई है. वह दतुआर गांव का रहने वाला है. पुअनि मेघा कुमारी के आवेदन के आधार पर राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन