नए राशन कार्ड के लिए विशेष अभियान शुरू, 13 अगस्त तक होंगे आवेदन

बैठक में एमओ व डीलर | Prabhat Khabar Network
झंझारपुर अनुमंडल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के लिए 14 जुलाई से 13 अगस्त तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।
Jhanjharpur News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्र परिवारों को राशन कार्ड का लाभ दिलाने के लिए झंझारपुर अनुमंडल में 14 जुलाई से 13 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान नए लाभुकों का नाम जोड़ने और नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया स्मार्ट पीडीएस पोर्टल और मेरा राशन ऐप के माध्यम से की जाएगी.
जनवितरण विक्रेताओं के साथ हुई बैठक
बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रूपेश कुमार ने सभी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं के साथ बैठक की. उन्होंने पंचायत एवं वार्ड प्रतिनिधियों के सहयोग से पात्र परिवारों की पहचान कर उनका आवेदन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
प्रखंडवार तय किए गए लक्ष्य
अभियान के तहत अलग-अलग प्रखंडों के लिए नए लाभुकों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
- झंझारपुर: 3,804 नए नाम (प्रतिदिन 127 आवेदन)
- मधेपुर: 4,647 नए नाम (प्रतिदिन 155 आवेदन)
- लखनौर: 2,921 नए नाम (प्रतिदिन 97 आवेदन)
- अंधराठाढ़ी: 2,218 नए नाम (प्रतिदिन 74 आवेदन)
घर-घर जाकर होगी पात्र परिवारों की पहचान
रूपेश कुमार ने कहा कि सभी पीडीएस विक्रेता जनप्रतिनिधियों के सहयोग से घर-घर जाकर पात्र परिवारों की पहचान करेंगे और उनका ऑनलाइन आवेदन कराएंगे. सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे.
उन्होंने बताया कि जिन परिवारों का नाम किसी कारणवश अब तक राशन कार्ड में शामिल नहीं हो पाया है, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है.
यहां कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक लाभुक अपने जनवितरण प्रणाली विक्रेता, पंचायत सचिव अथवा प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के माध्यम से स्मार्ट पीडीएस पोर्टल या मेरा राशन ऐप पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बैठक में प्रदीप राम, विजय कुमार कर्ण, अमित कुमार, जनवितरण विक्रेता संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, सचिव अब्दुल रजाक, मनीष कुमार झा, गंगामोहन झा, लाल ठाकुर, मोहम्मद निजामुद्दीन, गजानंद मंडल, अशोक झा, श्यामू राम, भोला मंडल सहित कई जनवितरण विक्रेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










