मधुबनी में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, स्थिति को काबू करने में जुटे पुलिस और दमकल कर्मी

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Dec 2024 10:45 PM

विज्ञापन

मधुबनी में लगी आग

Madhubani News: मधुबनी में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग के बाद अफरा तफरी मच गयी. आग को काबू करने में पुलिस और दमकल कर्मी घटों देर तक जुटे रहे.

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी जिले में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगते ही इलाके में काले धुएं के बादल आसमान में छा गए. आसपास के लोग चिल्लाकर आग लगने की जानकारी राहगीरों को देने लगे. यह घटना रहीका-मधुबनी मुख्य मार्ग पर बीएम कॉलेज के पास की है. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से वहां रखे प्लास्टिक की बोतलें और अन्य ज्वलनशील सामान धू-धू कर जलने लगे. आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया.

घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मी

आग लगने से कबाड़ी खाने में पुरानी गाड़ियां और कीमती सामान जलकर राख हो गईं. आग की सूचना मिलते ही रहीका, मधुबनी, बेनीपट्टी और पंडौल से अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. घटनास्थल पर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए अथक प्रयास शुरू किया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देर शाम तक भी आग पूरी तरह काबू नहीं किया जा सका. पुलिस और दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग को नियंत्रित गया. इस घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

आग से हुआ भारी नुकसान

कबाड़ गोदाम बिस्फी प्रखंड के सिमरी गांव निवासी संतोष झा के बेटे का था. वह इसी व्यवसाय के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. आग में कबाड़ी खाने की सामग्री, पुरानी गाड़ियां और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए. आग की भयावहता के कारण अधिकांश सामान जल गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि, पूरी घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया हैं.

Also Read: भागलपुर में कोसी नदी पुल के पास युवक की हत्या कर फेंका गया था शव, घटना की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन