पिता ने कहा, निर्दोष था मेरा बेटा

मधुबनी : इनामी अपराधी रंजीत महतो के पिता सूर्यनारायण महतो ने कहा है कि उनका बेटा रंजीत पूरी तरह से निर्दोष था. उसे तो समाज ने अपराधी बना दिया था. सूर्यनारायण अपने बेटे रंजीत के शव को लेने अपने बड़े बेटा के साथ सदर अस्पताल आये थे. सूर्यनारायण महतो ने कहा कि साल 2006 में […]
मधुबनी : इनामी अपराधी रंजीत महतो के पिता सूर्यनारायण महतो ने कहा है कि उनका बेटा रंजीत पूरी तरह से निर्दोष था. उसे तो समाज ने अपराधी बना दिया था. सूर्यनारायण अपने बेटे रंजीत के शव को लेने अपने बड़े बेटा के साथ सदर अस्पताल आये थे. सूर्यनारायण महतो ने कहा कि साल 2006 में अपने एक पटीदार से जमीन विवाद हो गया था. जिसमें सूर्यनारायण महतो, रंजीत के एक भाई एवं रंजीत का नाम पुलिस केस में दे दिया गया था.
इसी केस के बाद रंजीत परेशान रहने लगा था और वह गलत संगत में फंसता चला गया. इसी केस में उन सभी को जेल हो गया था. जिसमें उसे जेल में भी कइ अपराधी से मुलाकात हुई और उसमें आपराधिक प्रवृति बढ़ती गयी. इसी केस में 2015 में पेशी के दौरान कोर्ट हाजत से वह फरार हा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










