सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है छठ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2016 6:04 AM

विज्ञापन

मधुबनी : छठ पर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है. सूर्य उपासना से धन वैभव व पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है. पुत्र से वंचित लोगों की मनोकामना जब कहीं भी पूरा नहीं होती है तो वे भगवान भास्कर से प्रार्थना करते हैं. छठ पर्व में श्रद्धा आस्था के साथ पूजा […]

विज्ञापन

मधुबनी : छठ पर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है. सूर्य उपासना से धन वैभव व पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है. पुत्र से वंचित लोगों की मनोकामना जब कहीं भी पूरा नहीं होती है तो वे भगवान भास्कर से प्रार्थना करते हैं. छठ पर्व में श्रद्धा आस्था के साथ पूजा अर्चना करने वालों की हमेशा ही मनोकामना पूरा होती है.

पंडित ऋषिनाथ झा बताते हैं कि इस व्रत में शक्ति अर्थात माता षष्ठी एवं सूर्यदेव दोनों की उपासना होती है. इसलिए इसे सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है. इस व्रत से प्रसन्न होकर व्रती को जहां भगवान भास्कर समस्त वैभव , धन, संपदा प्रदान करते हैं, वहीं माता षष्ठी प्रसन्न होकर पुत्र देती हैं. साथ ही संतान की रक्षा करती है. राम ने राज्याभिषेक के बाद सीता जी के साथ यह व्रत किया था. द्रौपदी ने भी अज्ञात वास में अपने छिन गये राजपाट की वापसी के लिये यह व्रत किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन