कैथाही गांव में छापेमारी करती पुलिस.
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2016 2:40 AM
मधुबनी/राजनगर : सदर एसडीओ शाहिद परवेज व सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने उत्पाद विभाग की टीम के साथ छापेमारी कर कैथाही गांव के एक खेत से अवैध देसी शराब बनाने वाली मशीन बरामद की है. रविवार को की गई इस छापेमारी गुप्त सूचना पर की गई. एसडीओ सदर ने बताया कि सुगौना एवं कैथाही […]
मधुबनी/राजनगर : सदर एसडीओ शाहिद परवेज व सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने उत्पाद विभाग की टीम के साथ छापेमारी कर कैथाही गांव के एक खेत से अवैध देसी शराब बनाने वाली मशीन बरामद की है. रविवार को की गई इस छापेमारी गुप्त सूचना पर की गई. एसडीओ सदर ने बताया कि सुगौना एवं कैथाही गांव के खेतों में अवैध देसी शराब बनाने के कई सबूत छापेमारी दल के हाथ लगे हैं. कैथाही गांव के एक खेत से शराब बनाने की एक मशीन भी पुलिस ने बरामद किया है. एसडीओ ने बताया कि हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
पर दोनों ही गांव के दस से बारह लोगों को चिह्नित किया गया है. इन पर कार्रवाई की प्रक्रिया की जायेगी. वहीं एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि पूर्व में भी कैथाही एवं सुगौना गांव में शराब निर्माण की बातें सामने आ चुकी है. राजनगर के थानाध्यक्ष व उत्पाद विभाग द्वारा दोनों ही गांवों में सामूहिक जुर्माना का प्रस्ताव आया है. जिसकी अनुसंशा जिला पदाधिकारी से की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










