नहीं मिल रहा भूमिहीन को बासगीत का परचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2016 6:24 AM
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र में भूमिहीनों को बासगीत का जमीन देने की योजना विफल साबित हो रहा है. सरकार द्वारा भूमिहिनों को घर मुहैया कराये जाने के लिये पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की योजना चलायी गयी. पर आज भी अनुमंडल क्षेत्र के सैकड़ों भूमिहन महादलित परिवार जमीन के लिये भटक रहे हैं. जिस कारण […]
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र में भूमिहीनों को बासगीत का जमीन देने की योजना विफल साबित हो रहा है. सरकार द्वारा भूमिहिनों को घर मुहैया कराये जाने के लिये पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की योजना चलायी गयी. पर आज भी अनुमंडल क्षेत्र के सैकड़ों भूमिहन महादलित परिवार जमीन के लिये भटक रहे हैं. जिस कारण इन को पांच डिसमिल जमीन नही देने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है.
बिहार सरकार के द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को जमीन मुहैया कराने के लिये कई बार निर्देश भी दिया गया है. पर इसके बाद भी इस दिशा में कुछ सार्थक पहल नहीं हो सकी है. पांच साल बीत जाने के बाद भी इस आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है. जिससे भूमिहिनों को एक ही घर मे पांच पांच परिवार एक साथ रहने को मजबूर हैं. एसडीओ कमर आलम ने कहा कि सभी अंचलों में भूमिहिनों परिवारो का सर्वे कराया गया है और अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि खाली पड़े सरकारी जमीन या फिर जमीन खरीद कर भूमिहीन परिवार को जमीन उपलब्ध कराया जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










