तीन पैक्सों पर दर्ज हुई गबन की प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2016 5:34 AM

विज्ञापन

मधुबनी : धान खरीद मामले में लापरवाही बरतने वाले पैक्स के उपर कार्रवाई तेज कर दी गयी है. इसके तहत जिले के तीन पैक्स अध्यक्ष के उपर गबन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि इसके तहत 10 और ऐसे पैक्स हैं जिनके उपर कार्रवाई तय है. दस पैक्स पर भी हो सकती है प्राथमिकी […]

विज्ञापन

मधुबनी : धान खरीद मामले में लापरवाही बरतने वाले पैक्स के उपर कार्रवाई तेज कर दी गयी है. इसके तहत जिले के तीन पैक्स अध्यक्ष के उपर गबन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि इसके तहत 10 और ऐसे पैक्स हैं जिनके उपर कार्रवाई तय है.

दस पैक्स पर भी हो सकती है प्राथमिकी
सहकारिता पदाधिकारी श्री भारती ने बताया कि जिन तीन पैक्सों पर प्राथमिकी हुई है उसके बाद भी 10 पैक्स ऐसे हैं जिन पर गबन की प्राथमिकी दर्ज किये जाने की तैयारी की जा रही है. इन पैक्सों ने भी धान खरीद कर अब तक सीएमआर जमा नहीं किया है. इनके उपर भी गबन की प्राथमिकी ही दर्ज की जायेगी. इसमें बेनीपट्टी के शिवनगर पैक्स 4
95 क्वींटल धान खरीद का मामला है. जबकि जयनगर के बरही 400 क्वींटल, लौकही में बरूआर पैक्स 354 क्वींटल मधेपुर बांकि पैक्स 350 क्विंटल, बासोपट्टी 403 क्विंटल एवं गाढ़गांव 354 क्वींट, रहिका प्रखंड के इजरा पैक्स 184 क्विंटल धान खरीद का मामला है. जानकारी के अनुसार इन पैक्सों ने धान खरीद का आंकड़ा विभाग को दिया. पर अभी तक एक भी पैक्स ने सीएमआर अभी तक जमा नहीं किया है. इन पैक्सों पर भी प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन