कार से 750 बोतल शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

औंसी थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 750 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.
बिस्फी . औंसी थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 750 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा है कि एनएच 527बी से होते हुए एक कार से शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थाना के सामने वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई. इसी क्रम में एक कार से शराब ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. तलाशी लेने पर 750 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने कार भी जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने कहा है कि तस्करों की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के किलाघाट निवासी शिवकुमार पासवान व मो. आजम के रूप में की गई है. मद्य निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों गिरफ्तार शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




