सर्द हवाआें ने बढ़ायी कनकनी, लोग बेहाल
मधुबनी : पिछले चार दिनों से चल रही शीत लहर से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.हवा के तेज थपेड़ों व सूर्य की किरण के बाहर नहीं निकलने से जहां एक तरफ लोग सर्दी से बेहाल है वहीं ठंड लगने से कई रोगी बिमार होकर सदर अस्पताल पहुंच रहे है. जनवरी के अंतिम सप्ताह […]
मधुबनी : पिछले चार दिनों से चल रही शीत लहर से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.हवा के तेज थपेड़ों व सूर्य की किरण के बाहर नहीं निकलने से जहां एक तरफ लोग सर्दी से बेहाल है वहीं ठंड लगने से कई रोगी बिमार होकर सदर अस्पताल पहुंच रहे है. जनवरी के अंतिम सप्ताह में जहां अन्य वर्षों में सर्दी कमने लगती थी और इसे जाड़े की समाप्ति का दस्तक माना जाता था वहीं इस वर्ष जाड़ा जाते जाते लोगों को कंप कंपा गई है. अत्यधिक जाड़े के कारण जिले में विद्यालयों में वर्ग संचालन को प्रशासन ने 25 जनवरी 2016 तक बंद करा दिया है.कोल्ड डायरिया का प्रकोप से बच्चे व बूढ़े आक्रांत हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










