700 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

ललमनियां पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के धनुषी बार्डर के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

खुटौना. ललमनियां पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के धनुषी बार्डर के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार गश्ती पर निकले पुलिस बल को सूचना मिली कि शराब तस्कर पैदल शराब की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं. लिहाजा थानाध्यक्ष बिपिन कुमार यादव ने सभी पुलिस कर्मियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर नाका लगा दिया. मध्य रात्रि के बाद तस्कर माथे पर शराब का कार्टन लेकर भारतीय क्षेत्र में रखना शुरू किया. कई जमा होने के बाद पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ना चाहा. तबतक तस्कर पुलिस की आहट पाते ही नेपाल की ओर प्रवेश कर गए. सभी कार्टन को थाना पर लाया गया. जहां गिनती करने पर 700 बोतल नेपाल निर्मित देसी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन