नहीं मिल रहा है आधार कार्ड

Updated:
विज्ञापन

साहरघाट : प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को आवेदन करने के कई महीना बीत जाने के बाद भी अब तक उनका आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हो सका है. इससे आम लोगों के साथ-साथ कई गैस उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ने लगी है. सबसे अधिक परेशानी उन गैस उपभोक्ताओं की बढ़ गयी, जिनके कंप्यूटरकृत रसीद खो गये […]

विज्ञापन

साहरघाट : प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को आवेदन करने के कई महीना बीत जाने के बाद भी अब तक उनका आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हो सका है. इससे आम लोगों के साथ-साथ कई गैस उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ने लगी है. सबसे अधिक परेशानी उन गैस उपभोक्ताओं की बढ़ गयी, जिनके कंप्यूटरकृत रसीद खो गये हैं.

उसे न तो डाक के जरिये ही मिल सका है, न ही वे नेट से डाउनलोड कर पा रहे हैं. उधर, रामकिशोर साह, मनोज पासवान, सुनीता कुमारी, प्रमीला देवी, इंदिरा देवी व कविता कुमारी समेत कई गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि आधार कार्ड बनवाये हुए कई महीने गुजर गये पर अब तक हमें कार्ड नहीं मिल सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन