जमीन का अतिक्रमण किया तो होगी कार्रवाई : बीडीओ
मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी श्रीगंज टोल में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराये गये जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों पर प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगी. राजनगर प्रखंड के बीडीओ सह प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार श्रीगंज टोल निवासी रामबाबू यादव के घर तक जाने […]
मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी श्रीगंज टोल में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराये गये जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों पर प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगी. राजनगर प्रखंड के बीडीओ सह प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार श्रीगंज टोल निवासी रामबाबू यादव के घर तक जाने वाली सरकारी जमीन तीन कट्ठा, 13 धूर को अतिक्रमण मुक्त करा लिये जाने का दावा विभाग कर रही है. अब यदि इस जमीन पर किसी पक्ष द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो उस व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इधर उक्त जमीन पर रास्ता बनाये जाने के दिशा में पहल की जा रही है. जिसमें स्थानीय कुछ लोगों द्वारा अब तक विरोध जारी है.
न्यायालय के आदेश पर हुई पहल
होगी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










