सिर पर मौत बनकर झूल रहे तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
उदासीनता. बिजली विभाग को 31 दिसंबर तक बदल लेना था जजर्र तार मधुबनी : शहर में जजर्र बिजली तारों को बदलने का कार्य जुलाई 2014 में शुरू किया गया, लेकिन हाल यह है कि अब तक 157 किमी में महज 52 किमी तक ही तार बदला गया है. कंपनी को जून 2015 तक यह कार्य […]
विज्ञापन
उदासीनता. बिजली विभाग को 31 दिसंबर तक बदल लेना था जजर्र तार
मधुबनी : शहर में जजर्र बिजली तारों को बदलने का कार्य जुलाई 2014 में शुरू किया गया, लेकिन हाल यह है कि अब तक 157 किमी में महज 52 किमी तक ही तार बदला गया है.
कंपनी को जून 2015 तक यह कार्य पूरा करना है, लेकिन जिस रफ्तार से यह कार्य किया जा रहा है, शहर के लोगों को उम्मीद नहीं है कि यह कार्य इस वर्ष के अंत तक भी हो पायेगा. फिलहाल रेडक्रास रोड, हॉस्पिटल रोड, समाहरणालय, कोर्ट परिसर, थाना चौक से स्टेशन रोड तक ही तार बदलने का काम पूरा किया जा सका है.
जजर्र तार से परेशान हैं लोग
जजर्र तार व पोल को लेकर रांटी गांव निवासी परेशान हैं. पिछले तीन साल बांस बल्ला पर उक्त गांव में बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिस कारण पिछले दिन बिजली तार गिर जाने से एक भैंस मर गयी थी. हमेशा खतरा बना रहता है.
वहीं शहर स्थित वार्ड-7 आदर्श नगर कॉलोनी में चार सौ उपभोक्ता पर 100 केवी का सिर्फ दो ट्रांसफॉर्मर है. इस कारण कॉलोनी वासियों को शाम होती लो वोल्टेज का सामना करना पड़ता है. लाल निकुंज व वीणा कुंज में लकड़ी के जजर्र खंभे के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










