Madhubani News. 14 वारमर में 35 नवजात का चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू में 14 रेडियेंट वारमर में 35 नवजात शिशुओं को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. जिसके कारण बच्चों में इंफेक्शन होने का खतरा भी है.

विज्ञापन

Madhubani News. मधुबनी. सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू में 14 रेडियेंट वारमर में 35 नवजात शिशुओं को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. जिसके कारण बच्चों में इंफेक्शन होने का खतरा भी है. एसएनसीयू कै नोडल पदाधिकारी डा. विवेकानंद पाल ने कहा है कि वर्तमान में एसएनसीयू का दो वारमर खराब है. लिहाजा 14 वारमर में 35 बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी जाती है. बेड खाली नहीं है. फिर भी परिजन अपने बच्चों को भर्ती करने की जिद करते है. साथ ही लिखित भी देते हैं कि हम अपनी मर्जी से बच्चों को भर्ती कर रहे हैं. विदित हो कि एसएनसीयू का रैंकिंग राज्य मे टॉप 10 में है. एसएनसीयू में 13 प्रशिक्षित ए ग्रेड स्टाफ नर्स पदस्थापित है. प्रत्येक शिफ्ट में 4-4 ए ग्रेड एवं चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं. सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू में बेहतर इलाज होता है, जो किसी भी निजी एसएनसीयू में नहीं मिलता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन