कार्य एजेंसी पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
कार्य एजेंसी पर दर्ज करायी प्राथमिकी

बाबूबरही : कुल्हाड़िया पंचायत के वार्ड पांच व 12 के वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव ने नल जल योजना के कार्यकारिणी एजेंसी पर राशि की उठाव कर फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि दोनों वार्ड के कार्यकारी एजेंसी शिवगंगा एसोसिएशन प्राइवेट लिमिटेड मधुबनी है. वार्ड 5 के […]

विज्ञापन

बाबूबरही : कुल्हाड़िया पंचायत के वार्ड पांच व 12 के वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव ने नल जल योजना के कार्यकारिणी एजेंसी पर राशि की उठाव कर फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

कहा है कि दोनों वार्ड के कार्यकारी एजेंसी शिवगंगा एसोसिएशन प्राइवेट लिमिटेड मधुबनी है. वार्ड 5 के क्रियान्वयन समिति सचिव शुभंकर कुमार सिंह ने कहा है कि उनके वार्ड में परसा हनुमान मंदिर एवं शुभंकर सिंह घर के निकट नल जल योजना का काम चल रहा था. जहां समिति द्वारा दो अलग-अलग किश्तों में 19 लाख का चेक शिवगंगा एजेंसी को दिया गया.

किंतु एक वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी एजेंसी द्वारा मात्र 3 लाख 20 हजार 356 रुपया का काम कराया जा सका है. कहा है कि बचे हुए पैसे को लेकर कार्यकारिणी एजेंसी फरार चल रहा हैं. क्रियान्वयन समिति सचिव अफरोज आलम ने कहा है कि वार्ड 12 में सोनाई साह के घर के निकट तथा अवध पंडित घर के निकट सात निश्चय योजना के तहत नल जल कार्य चल रहा था.

जहां शिवगंगा एजेंसी को पांच अलग-अलग किस्तों में कुल 26 लाख रुपैया चेक के माध्यम से दिया गया. कहा है कि एजेंसी द्वारा अब तक मात्र 2 लाख 38 हजार 745 रुपया का काम किया गया है. पंचायत समिति द्वारा दिए रिपोर्ट के आधार पर बीडीओ ने क्रियान्वयन समिति सचिव को एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन