डीजे व प्रेशर हार्न बजाने वालों पर होगी कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : अब तेज आवाज में डीजे और प्रेशर हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं होगी. मानक से अधिक जैसे ही लाउडस्पीकर, डीजे या फिर वाहनों के प्रेशर हॉर्न बजाया तो उन पर कार्रवाई हो जाएगी. लाउडस्पीकर भी तेज आवाज में बजेगा तो चालान काटा जाएगा . इसके लिए सदर अनुमंडल में एक जीपीएस से […]
विज्ञापन
मधुबनी : अब तेज आवाज में डीजे और प्रेशर हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं होगी. मानक से अधिक जैसे ही लाउडस्पीकर, डीजे या फिर वाहनों के प्रेशर हॉर्न बजाया तो उन पर कार्रवाई हो जाएगी. लाउडस्पीकर भी तेज आवाज में बजेगा तो चालान काटा जाएगा . इसके लिए सदर अनुमंडल में एक जीपीएस से लैस यंत्र लाया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
यह मशीन खुद बता देगा कि कितना तेज डीजे या हॉर्न की आवाज है. उक्त जानकारी सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह एवं डीएसपी कामिनी बाला ने दी. उन्होंने बताया कि इस विशेष यंत्र से लाउडस्पीकर डीजे या प्रेशर हॉर्न लिमिट से जैसे ही क्रॉस करेगा यह मशीन बता देगी कि कितने डिसमिल में इसकी आवाज है.
एक सीमित दायरे के बाद इस मशीन से पर्ची भी निकल जाएगी उस पर तमाम चीजें अंकित रहेंगी. लिमिट से ज्यादा होने के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी. सदर एसडीओ कार्यालय कक्ष में इस मशीन की ट्रेनिंग लेकर आए पुलिस के जवानों ने इसका डेमो करके भी दिखाया. सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी अनुमंडल में एक ध्वनि प्रदूषण मापने वाला यंत्र रखा जाएगा. कहीं अगर तेज आवाज में डीजे या हॉर्न बजता दिखाई दिया तो वहां मशीन लेकर पुलिस पदाधिकारी जाएंगे और अगर मानक से अधिक आवाज सुनायी दी तो उसपर कार्रवाई होगी. डीजे भी जब्त होगा.
सदर एसडीओ ने बताया कि लगातार बढ़ते साउंड प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने यह पहल शुरू की है. इसके लिए प्रशिक्षण प्राप्त एएसआई जनार्दन पांडेय, सिपाही मिथुन कुमार रॉय, हिमेश कुमार, प्रदीप कुमार, रॉक कुमार रमन को प्रतिनियुक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन