दुर्गीपट्टी पैक्स अध्यक्ष की संदेहास्पद स्थिति में मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2020 1:26 AM
विज्ञापन
खुटौना : दुर्गीपट्टी पैक्स अध्यक्ष हीरालाल मंडल की गुरुवार देर शाम खुटौना से घर वापस जाने दौरान संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घायल अवस्था में वे सिहुला- कलरीपट्टी सड़क मार्ग में परिजन को मिले. जिसे इलाज के लिये ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. पुलिस प्रशासन पैक्स अध्यक्ष की बाइक दुर्घटना […]
विज्ञापन
खुटौना : दुर्गीपट्टी पैक्स अध्यक्ष हीरालाल मंडल की गुरुवार देर शाम खुटौना से घर वापस जाने दौरान संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घायल अवस्था में वे सिहुला- कलरीपट्टी सड़क मार्ग में परिजन को मिले. जिसे इलाज के लिये ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. पुलिस प्रशासन पैक्स अध्यक्ष की बाइक दुर्घटना में मौत बता रही है.
जबकि मृतक के पुत्र ने थाना में दिये आवेदन में हत्या की आशंका जतायी है. कई प्रकार की बातें हो रही है. वहीं इस मामले को लेकर कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन ब्रह्मानंद यादव व उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार हीरालाल मंडल गुरुवार के दिन में ही किसी जरूरी काम से मधुबनी गए थे. शाम में लौटते समय बरैल चौक से सीधा अपना घर नहीं जाकर खुटौना की ओर आ गए. खुटौना से पूरब पहाड़ी टोल में अपने एक मित्र से उन्हें मिलना था. पारिवारिक सू्त्रों का कहना है कि दोनों दोस्त एक पान की दुकान में पान खाये और सिहुला-कलरीपट्टी सड़क से घर के लिए रवाना हो गए.
देर शाम तक घर पर नहीं आने पर परिजन ने उनका खोज की तो उनके घायल अवस्था में होने की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. यहां पर हीरालाल मंडल की बाइक गिरी थी और वे गंभीर हालत में थे.
पूरा शरीर खून से लथपथ था. परिजन ने उन्हें इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाना चाहा. पर इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गयी. घटना की खबर पाकर फुलपरास के एसडीएम गएोश कुमार तथा एसडीपीओ सुनिता कुमारी ने खुटौना थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया.
मृतक के पुत्र रूपेश मंडल के लिखित बयान के आधार पर थाने में कांड संख्या 13/20 के अन्तर्गत इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. जिसमें प्राथमिकी में हीरालाल मंडल की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गयी है. पुलिस मामले की गहन रूप से छानबीन करने में जुट गई है. लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










