बैंकों में लटके ताले, 250 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 1:03 AM

विज्ञापन

मधुबनी : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रीय कृत बैंकों दो दिवसीय हड़ताल शुरू हुई. हड़ताल के दौरान जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकें में ताला लटका रहा. बैंकों के हड़ताल के कारण वित्तीय लेन देन प्रभावित रहा. बैंक अधिकारियों ने बताया है कि हड़ताल में जिले के विभिन्न बैंकों के करीब 218 […]

विज्ञापन

मधुबनी : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रीय कृत बैंकों दो दिवसीय हड़ताल शुरू हुई. हड़ताल के दौरान जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकें में ताला लटका रहा. बैंकों के हड़ताल के कारण वित्तीय लेन देन प्रभावित रहा. बैंक अधिकारियों ने बताया है कि हड़ताल में जिले के विभिन्न बैंकों के करीब 218 बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे. जिससे करीब 250 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है.

जिला कमिटी के बैंक संयोजक रमाशंकर प्रसाद ने केनरा बैंक के आगे धरना देते हुए बताया कि 12 सूत्री मांग को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं. बैंक कर्मियों की मांगें नहीं मानी गयी तो इससे आगे भी आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गयी है. सुबह से ही बैंक के कर्मी व अधिकारी बैंक के सामने जमा होने लगे थे.बैंक कर्मियों की मुख्य मांगें.
बैंक कर्मियों के हड़ताल पर जाने से पूर्व सरकार से 12 सूत्री मांगे मांगी गयी थी. इन्हीं मांगों को पूरा कराने के लिए बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं. मुख्य मांगे इस प्रकार है वेतन समझौता लागू करने एवं 20 प्रतिशत वेतन में बढोतरी करने, पांच दिनों की बैंकिंग सेवा करने, बैंकों का विलय नहीं करने, स्पेशल एलाउंस को बेसिक पे से अलग करने, न्यू पेंशन स्कीम को हटाने, पेंशन को अपडेट करने, फैमिली पेंशन बढाने, कांटेक्ट कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने सहित कई अन्य मांगे शामिल है. रैली निकाल निजी बैंकों को बंद कराया.
जिला कमेटी के बैंक संयोजक रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि बैंक कर्मी मोटर साइकिल रैली निकाल कर जिला मुख्यालय बेड सभी निजी बैंक एवं ग्रामीण बैंकों को बंद कराया है.250 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित.
राष्ट्रीयकृत बैंकों से जिला में प्रतिदिन लगभग 250 से 3 करोड़ का कारोबार होता है. बैंकों के हड़ताल पर रहने के कारण यह कारोबार प्रभावित हुआ है. एलडीएम राजेश कुमार सिंहा ने बताया कि कम से कम 250 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि एटीएम खुले है. एसबीआई, एडीवी शाखा पर बैंक कर्मी चंद्रमोहन कुमार, प्रदीपक कुमार, प्रकाश कुमार, केएन सिंह, विकास गुप्ता, नरेश कुमार श्रीवास्तव, एसके दास, संजय कुमार, विनय कुमार, धीरज कुमार, एआर पाल, सुधांशु शेखर झा, मनोज कुमार, रमाकर ठाकुर, केनरा बैंक के सामने नीरज मिश्र, संदीप कुमार, विश्वजीत कुमार, पवन झा, अशोक नायक, शशी भूषण कुमार, पवन झा, गणेश कुमार, बुधन यादव सहित दर्जनों बैंक कर्मी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन