कर्मियों की हड़ताल व पार्षदों के धरने से नप का कामकाज ठप

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : शहर के 18 वार्ड पार्षदों की बेमियादी धरना व नप कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया. कार्यालय अवधि शुरू होते ही शहर के 30 में से 18 वार्ड पार्षद धरना स्थल पर आकर बैठ गये. जिसके कारण मंगलवार को नप कार्यालय […]

विज्ञापन

मधुबनी : शहर के 18 वार्ड पार्षदों की बेमियादी धरना व नप कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया. कार्यालय अवधि शुरू होते ही शहर के 30 में से 18 वार्ड पार्षद धरना स्थल पर आकर बैठ गये. जिसके कारण मंगलवार को नप कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति नदारद दिखी.

आपके शहर में

विज्ञापन
धरना पर बैठे वार्ड पार्षद शहर की विकासात्मक योजनाएं ठप होने व आवास योजना के लाभुकों को दूसरे व तीसरे किस्त की राशि का भुगतान नहीं होने के विरोध में बेमियादी धरना पर बैठे हुए हैं. धरना पर बैठे पार्षदों ने नगर परिषद के कार्यापालक पदाधिकारी पर शहर की विकास संबंधी योजनाओं को ठप करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की. अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी ईओ को हटाने की मांग कर रहे थे.
मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्य पार्षद वारिस अंसारी ने कहा कि जब से आशुतोष आनंद चौधरी ने ईओ कार्यभार संभाला है तब से नप क्षेत्र में एक भी योजना का काम नहीं हुआ है. आवास योजना के लाभुक द्वितीय व तृतीय किस्त के भुगतान के लिए भटक रहे हैं. लेकिन उनका भुगतान नहीं हो रहा है. मुख्य वार्ड पार्षद सुनैना देवी ने कहा कि योजनाएं ठप शहर का विकास बाधित हो रहा है.
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरा होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. सभा को कैलाश इस्तियाक अहमद, निर्मला देवी, पूनम कुमारी, रेहाना खातून, सुरेंद्र मंडल, उमेश प्रसाद, महारानी देवी, प्रभावती देवी, कविता देवी, शवनम प्रवीण, रेखा नायक, हलीमा खातून, जामुन सहनी सहित शहर के कई वार्ड के लोग शामिल हैं.
वार्ड पार्षद मुख्यमंत्री नाली-गली योजना शुरू करने, नल जल योजना को पूरा कर शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, आवास योजना के लाभुकों को शीघ्र भुगतान करने, अधूरे शौचालय निर्माण के लाभुकों को अविलंब प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ शीघ्र देने के लिए पार्षदों को सीएफएमएस शुरू करने, नप की आय स्रोत बढ़ाने के लिए नगर प्रबंधक को सफाई कार्य से मुक्त करने, पूर्व अवास सहायक पर प्रभार नहीं देने व कार्यालय को गुमराह करने के आरोप में कारवाई करने, शहर में वेंडिंग जोन बनाने, जल जीवन हरियाली योजना से शहर के सभी सरकारी तालाबों की उड़ाही करने व डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था करने की मांग करे हैं.
वेतन भुगतान तक जारी रहेगी हड़ताल : लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर नप कर्मियों की बेमियादी हड़ताल लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा. मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए संतोष राम ने कहा है कि जब तक उनलोगों के वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा. विदित हो कि नप कर्मी पिछले सात महीने से लंबित वेतन भुगतान के लिए पिछले चार दिनों से बेमियादी हड़ताल पर हैं.
सभा को संबोधित करते हुए अशोक राम व राजू राम ने कहा कि जब तक उनलोगों के लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर मोहन मंडल, जानकी देवी, सुधीर कुमार, सुमित्रा देवी, रामेश्वरी देवी, पंकज कुमार मिश्रा, शिव नारायण राम, विनोद कुमार सिंह. गौड़ी देवी, शीला देवी, बुद्धिनाथ राम, रुचि कुमारी, विनोद राम, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी, महेंद्र राम, हीरा देवी, सविता देवी सहित सभी नप कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन