न्यूनतम तापमान पहुंचा 12 डिग्री सेल्सियस, बढ़ी ठंड

मधुबनी : चालू माह का दिन बीत रहा है, ठंड भी बढ़ती जा रही है. लोगों को अब दिन में भी स्वेटर, जैकेट पहनना पड़ रहा है. शनिवार को सूर्य देव का लुका छिपी का खेल भी शुरू हो गया. जिससे ठंड कुछ अधिक ही रहा. तापमान लगातार नीचे जा रहा है. सुबह में कुहासा […]
मधुबनी : चालू माह का दिन बीत रहा है, ठंड भी बढ़ती जा रही है. लोगों को अब दिन में भी स्वेटर, जैकेट पहनना पड़ रहा है. शनिवार को सूर्य देव का लुका छिपी का खेल भी शुरू हो गया. जिससे ठंड कुछ अधिक ही रहा. तापमान लगातार नीचे जा रहा है. सुबह में कुहासा भी छाने लगा है. मौसम विभाग से मिले जानकारी के अनुसार बीते एक सप्ताह में 16 डिग्री सेल्सियस तक तापमान नीचे आ गया है.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14. 6 डिग्री सेल्सियस था. वहीं एक दिसंबर से चार दिसम्बर तक जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




