आवास योजना के डीपीआर में जुड़ेंगे वंचितों के नाम
Updated at : 01 Dec 2019 12:09 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ व पूर्व मुख्य पार्षद बलदेव पूर्वे की प्रतिमा लगाने पर बनी सहमति मधुबनी : नगर परिषद के सभागार में शनिवार को मुख्य पार्षद सुनैना देवी की अध्यक्षता में नप सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई. गत बैठक में लिये गये निर्णय की संपुष्टि करने के बाद समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मिति […]
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ व पूर्व मुख्य पार्षद बलदेव पूर्वे की प्रतिमा लगाने पर बनी सहमति
मधुबनी : नगर परिषद के सभागार में शनिवार को मुख्य पार्षद सुनैना देवी की अध्यक्षता में नप सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई. गत बैठक में लिये गये निर्णय की संपुष्टि करने के बाद समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मिति से निर्णय लिया कि शहर में रहने वाले जिन लोगों का नाम शहरी आवास योजना के डीपीआर में नहीं है उनका नाम पांचवें फेज के लिए डीपीआर में जोड़ा जाय. ताकि शहरी विकास योजना से वंचित लोगों को योजना का लाभ मिल सके.
प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित
नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ व पूर्व मुख्य वार्ड पार्षद बलदेव पूर्वे की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव लाया गया. जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. समिति के इस निर्णय से शहर के दोनों महत्वपूर्ण व्यक्ति की प्रतिमा लगाने का मार्ग प्रशस्त हो गया.
नल जल योजना के लिए बिजली कनेक्शन लेने का निर्णय. गत बैठक में लिये गये निर्णय की संपुष्टि करते हुए सदस्यों ने हर घर नल से जल योजना के नियमित संचालन के लिए ऑपरेट रखने पर विचार किया. साथ ही नल जल योजना के विद्युत कनेक्शन के लिए बिजली विभाग से अनुरोध करने पर सदस्यों ने अपनी सहमति दी. शहरी क्षेत्र में होर्डिंग लगाने वालों से राजस्व वसूलने में तेजी लाने का निर्णय लेने के साथ सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने नगर परिषद के विवाह भवन पर लिये गये किराये की भी समीक्षा की.
सदस्यों ने नगर परिषद की आय बढ़ाने के लिए होल्डिंग टैक्स वसूली में तेजी लाने के साथ अन्य संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का भी निर्णय लिया. शहर के वार्ड संख्या 20 में सुबोध झा के घर से आलोक झा के घर होते हुए मुख्य सड़क तक पीसीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति देते हुए सेवानिवृत्त कर्मी रामाशीष राम से सेवा लेने संबंधी प्रस्ताव को पारित कर दिया.
सशक्त स्थायी समिति की बैठक वर्ष 2018 के दिसंबर व 2019 के जनवरी माह में वार्ड 16 में किये गये सफाई के काम पर हुए व्यय व आंतरिक संसाधन की जमा की जानेवाली राशि के अंतशेष सीएफएमएस के तहत पीएल खाते में जामा नहीं होने पर विचार किया गया. बैठक में उप मुख्य पार्षद वारिस अंसारी, मनीष कुमार सिंह, उमेश प्रसाद, नप के प्रधान लिपिक शंकर झा, उदयचंद्र मिश्र भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




