बैंक की हड़ताल से जिले में 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2019 1:17 AM
मधुबनी : आल इंडिया बैंक इंप्लाईज व बैंक इंप्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर बैंकों के विलय के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे. हड़ताल में शामिल बैंक कर्मियों ने सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों को भी बंद कराया. जिससे काम काज प्रभावित रहा. हड़ताल के कारण एटीएम […]
मधुबनी : आल इंडिया बैंक इंप्लाईज व बैंक इंप्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर बैंकों के विलय के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे. हड़ताल में शामिल बैंक कर्मियों ने सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों को भी बंद कराया. जिससे काम काज प्रभावित रहा. हड़ताल के कारण एटीएम सेवा बाधित रही.
जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. अनुमानत: 15 करोड़ का कारोबार बाधित रहा. हालांकि कुछ बैंकों में कार्य सामान्य दिनों की तरह ही हुआ. बैंक बंद रहने से खाता धारक को बिना काम के ही वापस लौटना पड़ा. इससे ग्रामीण क्षेत्र से पहुंची महिलाएं घंटों बैंक खुलने का इंतजार करती है. बाद में वापस लौट गयी. दिवाली व छठ पर्व को लेकर लोगों को और अधिक परेशानी हुयी. ये लोग खरीदारी भी नहीं कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










